संविधान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई संपन्न…

संविधान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई संपन्न…

19 सितम्बर को प्रस्ताविक रैली मे होगी बड़ी संख्या मे लोगों की जुटान – शिवबालक पासवन

झरिया(JHARIA): संविधान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक झरिया ताज होटल समीप बुधवार को मुन्नीलाल रविदास की अध्यक्षता में संपन्न हुई,
बैठक में दलित आदिवासी ओबीसी माइनॉरिटी के सामाजिक संगठनों के लोगों की उपस्थिति में बिस्तार पूर्वक चर्चा की गई, बैठक मे यह निर्णय लिया गया की आने वाले 19 सितंबर 2026 को प्रस्तावित रैली में अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जाय, इसके आलावे
यूजीसी और आरक्षण की रक्षा करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसे संवैधानिक अधिकार से वंचित करने की साजिश की जा रही है। हमें इसे बारीकी से समझना होगा। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए भेदभाव से निपटने हेतु एक “” इक्विटी कमेटी””(समानता समिति) बनाना अनिवार्य हैं। हालांकि ऐसी समिति का गठन करना एक सकारात्मक कदम है लेकिन इसके कार्य पर बारीकी से नजर रखी जानी चाहिए। ये रेगुलेशंस संविधान के अनुच्छेद 14 से निकले हैं और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के जवाब में है जैसे की 2012 के रेगुलेशंस थे, इसीलिए उन्हें आरक्षश: और उनकी मूल भावना के अनुरूप लागू किया जाना चाहिए। छात्र युवाओं को मनुवादी संस्कार की पड़ताडना झेलना पड़ता है इस पर एक विशेष कानून जो बनाया जा रहा है उसे मजबूती से कानून बनाना चाहिए ।साजिश हो रही है की यूनिवर्सिटी में मनुवादी संस्कृति का दबदबा बना रहे यह एक तरह से बेईमानी और
बेइंसाफी है।
आरएसएस और उससे जुड़े संगठन इस नियमों की अधिसूचना का फायदा उठाकर शिक्षण संस्थानों में जातिवाद का बंटवारा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, केंद्र सरकार को ऐसी कोशिशें को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
बैठक में विनोद पासवान, शिव बालक पासवान, शिवदत्त प्रसाद, कार्तिक हडी़,भोला हडी़, मोतीलाल हेमराम, अनूप साव, पिंटू बरनवाल, निरंजन वर्मा, भगवान दास, गोपाल यादव, पारस यादव,विनोद पासवान,आरसी पासवान, तथा अन्य साथी शामिल थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *