जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी : सीएम चंपई सोरेन…

रांची : सीएम चंपई सोरेन ने चतरा के जोरी और बेरियो थाना के बॉर्डर इलाके में नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मुठभेड़ में शहीद दोनों जवानों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। सीएम ने कहा कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

नक्सली गतिविधियों को कंट्रोल करने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। किसी भी हाल में सुरक्षा बलों के मनोबल को गिरने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस मुठभेड़ में घायल जवान के समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *