केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षाबंधन के मौके पर मुंबई पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह मुलाकात हुई.
इस दौरान महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अमित शाह की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.
सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सुनेत्रा पवार ने इस मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने लिखा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अमित शाह का मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत करने का अवसर मिला.
उन्होंने कहा कि देश और महाराष्ट्र के विकास के लिए अमित शाह का मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा है.
रक्षाबंधन पर खास रही मुलाकात
राखी बांधने के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. त्योहार के अवसर पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहीं.
अहमदाबाद में भी मनाया रक्षाबंधन
मुंबई आने से पहले अमित शाह ने अहमदाबाद में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया. बच्चियों ने उन्हें राखी बांधी और शाह ने उनसे बातचीत भी की.
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को जीवनभर इंसुलिन की जरूरत होती है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है. उन्होंने बताया कि सरकार ऐसे बच्चों को जीवनभर मुफ्त इंसुलिन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है.

