धनबाद। धनबाद के युवा क्रिकेटर कोनैन कुरैशी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में हुआ है। खास बात यह है कि झारखंड से इस टीम में चयनित होने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि से धनबाद के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है।
लगातार बेहतर प्रदर्शन का मिला इनाम
कोनैन कुरैशी के चयन पर धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार और महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कहा कि कोनैन ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता हासिल की है।
डीसीए पदाधिकारियों ने कोनैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में भारतीय टीम की ब्लू जर्सी में भी नजर आएंगे।
झारखंड की विभिन्न आयु वर्ग की टीमों का कर चुके हैं प्रतिनिधित्व
कोनैन कुरैशी टाटा क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षु रहे हैं। वह लंबे समय से झारखंड की विभिन्न आयु वर्ग की टीमों का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। लगातार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई और अब बीसीसीआई की अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
उनके चयन को धनबाद के युवा क्रिकेटरों के लिए भी बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
DCA पदाधिकारियों ने दी बधाई
कोनैन कुरैशी की उपलब्धि पर धनबाद क्रिकेट संघ से जुड़े कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में डीसीए सलाहकार समिति के डॉ. इश्तियाक अहमद, एसएन सिंह, जेके नय्यर, महासचिव बिनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, जावेद खान के अलावा उत्तम विश्वास, असित सहाय, सुनील कुमार, बीएच खान, डॉ. राजशेखर सिंह, संजीव राणा, द्वारिका तिवारी, सुधीर पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, अभिजीत घोष, रत्नेश सिंह, दिनेश सिंह, राजेश पांडेय, प्रमोद सिंह, संजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कुनैन कुरैशी के चयन पर दी बधाई ..
कुनैन कुरैशी के बीसीसीआइ के अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में चयन होने पर अवधेश कुमार सिंह, एसए रहमान, दिवेन तिवारी, संतोष कुमार सिंह, महफूज आलम, सम्राट चौधरी, बाला शंकर झा, धर्मेन्द्र कुमार, सीएम झा, मुनेश्वर सिंह, दिनेश मंडल व नागेंद्र राय ने बधाई दी है।
NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट..

