छात्रों को दी फाइलेरिया व उसके बचाव की जानकारी..

धनबाद(DHANBAD): जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनिल कुमार के निर्देशानुसार जिला स्कूल धनबाद में आज पीसीआई के जिला समन्वयक अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी तथा उससे बचाव संबंधी जानकारी दी।

इस दौरान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक निर्धारित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के संबंध में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को जानकारी दी। वहीं बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा स्वयं तथा अपने परिवार के लोगों को दवा प्रशासक के समक्ष सेवन करने के लिए कहा गया।

कार्यक्रम में लगभग 675 विद्यार्थियों एवं 11 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाध्यापिका नमिता कुमारी एवं अन्य शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हुआ।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *