डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद पद अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का किया गया भव्य आयोजन

डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद पद अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का किया गया भव्य आयोजन

डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद पद अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबादके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रभात कुमार सभी छात्र- छात्राओं को सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया।

उन्होंने नव निर्वाचित छात्र नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल सम्मान का पद नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और और आदर्श आचरण का दायित्व है। वहीं उन्होंने छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय में मोबाइल एवं मोटर साइकिल का उपयोग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अतः चिन्हित होने पर दण्डित किये जाएंगे।
मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डोलन चम्पा बनर्जी ने विद्यालय ने नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों की घोषणा कर विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और मूल्यों का पालन करते हुए सत्यनिष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने की शपथ दिलवाई।

आगे उन्होंने विद्यार्थियों से करुणा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा अपने व्यवहार से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई छात्र परिषद विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


विद्यालय के नव नियुक्त छात्र परिषद इस प्रकार है- हेड बॉय आयुष वत्स एवं आदित्य सहाय, हेड गर्ल पायल कुमारी एवं खुशी कुमारी,डिप्टी हेड बॉय श्रेयांशु झा, डिप्टी हेड गर्ल खुशबू चौधरी, स्पोर्ट्स कप्तान बॉय मोहित रॉय, स्पोर्ट्स कप्तान गर्ल्स ऋषिता कुमारी, डिप्टी स्पोर्ट्स कप्तान गर्ल्स सृष्टि सिंह, कल्चरल सेक्रेटरी बॉय पार्थो सारथी मुखर्जी एंड गर्ल्स खुशी सिंह, डिप्टी कल्चरल सेक्रेटरी बॉय हिमांशु कुमार एंड गर्ल्स प्राची कुमारी, डिसिप्लिन कप्तान मौली डान, डिसिप्लिन वाइस कप्तान प्राची श्रीवास्तव इवेंट कोऑर्डिनेटर अनुष्का मृणाल, मीडिया कम्युनिकेशन सेक्रेटरी आकृति कुमारी एंड आर्या सिन्हा, एनसीसी कप्तान प्रतिक पियूष एंड दीया बनर्जी, लीगल लिटरेसी क्लब आदिरा नैर एंड शालिनी राज को चयनित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *