यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मॉनसून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम खराब होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके असर से पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

8 अगस्त को ओडिशा के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बारिश का अलर्ट जारी

IMD ने यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम की जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में भी तेज बारिश की चेतावनी

दिल्ली में शनिवार को मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यूपी का मौसम
यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

इस दौरान 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है. 8 अगस्त को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में येलो अलर्ट
बिहार के जहानाबाद, सारण, सीवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 65 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

असम में बाढ़
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है, जबकि 13 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.55 लाख हो गई है.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में कहा गया कि नवीनतम मौत चराइदेव जिले के महमोरा राजस्व सर्कल से हुई है. शिवसागर, गोलाघाट, नागांव, होजाई, सोनितपुर, धेमाजी, दरांग, बिस्वनाथ, कामरूप (एम), लखीमपुर, उदलगुरी, जोरहाट और चराइदेव बाढ़ के पानी से प्रभावित रहे, जिससे 464 गांव प्रभावित हुए हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *