पीएम मोदी ने देशवासियों से की खास अपील, 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाने का किया आग्रह

पीएम मोदी ने देशवासियों से की खास अपील, 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को मनाए जाने वाले नेशनल हैंडलूम डे से पहले देशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों से भारत के हैंडलूम उत्पादों को अपनाने और बढ़ावा देने की बात कही।

हैंडलूम को बढ़ावा देने की अपील

पीएम मोदी ने कहा कि 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे है। इस मौके पर सभी लोग भारत की समृद्ध हैंडलूम परंपरा और विविधता को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

7 अगस्त को हैंडलूम डे भी मनाएं

प्रधानमंत्री ने हाल ही में मनाए गए फ्रेंडशिप डे का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह लोगों ने उस दिन को उत्साह के साथ मनाया, उसी तरह 7 अगस्त को हैंडलूम डे भी मनाएं और स्वदेशी उत्पादों का समर्थन करें।

उन्होंने लोगों से भारतीय बुनकरों और हैंडलूम उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए हैंडलूम से बने कपड़े और उत्पाद अपनाने की अपील की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘7 अगस्त 1905 हमें भूलना नहीं है. 7 अगस्त 1905 के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था. और आत्म गौरव भारत की नींव डाली गई थी. अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी. जन-जन जुड़ गया था.

अभी पिछले सप्ताह आप लोगों ने फ्रेंडशिप डे मनाया. ऐसे में मैं आपसे आग्रह करता हूं, कि 7 अगस्त हैंडलूम डे होता है. हमें इतने ही उत्साह और उमंग के साथ, हेंडलूम डे मनाना है. और हेंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब परिवार, बुनकर परिवार, अपने हाथों से अपने छोटे छोटे लूम पर कपड़े बनाते हैं, अब नई नई वैराइटी होती है.

आप लोग भी इस तरह की वैरायटी के साथ GRWM Video करके जरूर दुनिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं. हैंडलूम के लिए लोगों को प्रेरित कर सकते है. हमारा काम है, आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए,  हमारे इन छोटे-छोटे गरीब परिवारों के लिए भी, आर्थिक रूप से समृद्ध करना. आइए, हम स्वयं हैंडलूम से कुछ न कुछ खऱीदें. उसका एक वीडियो बनाएं और देश और दुनिया में उसे प्रचारित करें.’ 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *