अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले उसका ताजा रेट जरूर देख लें। आज सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।जानकारी के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव कल के मुकाबले 2,890 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक करें।
आज का गोल्ड रेट
24 कैरेट सोना: 1,49,730 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,37,250 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,12,300 रुपए प्रति 10 ग्राम
कल के मुकाबले कितना बदला भाव?
कल 24 कैरेट सोने का रेट 1,46,840 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज यह बढ़कर 1,49,730 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। यानी एक दिन में सोने की कीमत में 2,890 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
चांदी का आज का भाव
आज चांदी की कीमत में भी उछाल है. आज चांदी 6200 रुपए महंगी हो गई है. चांदी का रेट 2.40 लाख प्रति किलोग्राम से बढ़कर 276864 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. स्थानीय बाजार के अनुसार इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है.
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें. साथ ही ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज और GST की जानकारी भी जरूर लें. इससे आपको सही कीमत पर अच्छी खरीदारी करने में मदद मिलेगी.

