प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, 100 साल पुराना मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, 100 साल पुराना मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। महुली इलाके में एक करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।

बारिश के बीच हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से इलाके में लगातार बारिश हो रही थी। बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य एसी लगे एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आधी रात को मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं, जिससे सभी लोग मलबे में दब गए।

6 लोगों की गई जान

हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी, बेटा, बहू और दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं 28 वर्षीय अमन किसी तरह मलबे से बाहर निकल आया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों और मृतकों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, यह मकान काफी पुराना और जर्जर था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और घायलों का समुचित उपचार करवाने, मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए हैं. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *