शाकिब अल हसन के घर पर हमला, पेट्रोल बम फेंकने और तोड़फोड़ का आरोप

शाकिब अल हसन के घर पर हमला, पेट्रोल बम फेंकने और तोड़फोड़ का आरोप

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के घर पर बुधवार रात हमला होने की खबर सामने आई है। यह घटना नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यक्रम में उनके शामिल होने के कुछ घंटों बाद हुई।

घर पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने मगुरा जिले में स्थित शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम फेंके। इसके अलावा ईंट-पत्थर मारकर घर में तोड़फोड़ की गई और आग लगाने की भी कथित तौर पर कोशिश की गई। यह घटना रात करीब 9 बजे हुई।

बताया जा रहा है कि शाकिब अल हसन ने नई दिल्ली में आयोजित शेख हसीना के एक कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल होकर उनसे बातचीत की थी।

पुलिस ने क्या कहा?

मगुरा सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

घर के बाहर सुरक्षाकर्मी किए गए तैनात

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इसमें शामिल लोगों की पहचान तुरंत पता नहीं चल सकी है. घर के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. जांच की जा रही है. 

दिल्ली में हुए कार्यक्रम में शेख हसीना ने संबोधित किया था. पिछले साल उन्हें सत्ता से हटा दिया गया था. तब से वह भारत में रह रही हैं. अधिकारियों ने फिलहाल इस घटना को शेख हसीना की पीसी से नहीं  जोड़ा है. किसी भी ग्रुप ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *