धनबाद/सिंदरी: जिला असंगठित मजदूर मोर्चा की प्रथम बैठक रविवार को सिंदरी के आरएमके-4 में अध्यक्ष सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन पवन महतो ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में केंद्रीय महामंत्री निताय महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संगठन विस्तार और मजदूरों के अधिकार पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री निताय महतो ने कहा कि जिला असंगठित मजदूर मोर्चा के पदाधिकारियों को संगठन विस्तार के साथ-साथ जमीनी स्तर पर मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बीच विश्वास कायम करने के लिए प्रभावी आंदोलन जरूरी है।
10 और 31 अगस्त को आंदोलन का निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को प्रस्तावित कोयला मजदूर आंदोलन में जिला असंगठित मजदूर मोर्चा सक्रिय भागीदारी करेगा।
इसके अलावा 31 अगस्त को हर्ल, पावर मैक्स (टासरा प्रोजेक्ट) और एफसीआई सिंदरी के मुख्य द्वार पर विशाल प्रदर्शन आयोजित कर मांगपत्र सौंपने का भी निर्णय लिया गया।
जिला कमेटी में नई जिम्मेदारियां
बैठक के दौरान शशि सिंह, विरिंची महतो एवं सुरेंद्र कुमार वर्मा को जिला कमेटी में संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में अम्बुज कुमार मंडल, बाबू राजा, जितु सिंह, शुभम सिंह, नगेंद्र सिंह, प्रदीप हरिजन, सहदेव सिंह, रमेश महतो, विरेंद्र प्रसाद रवानी, कामेश्वर सिंह, जितेंद्र शर्मा, अष्टमी महतो, सीता देवी, गीता टुड्डू, सरस्वती टुड्डू, गणेश दास, अनिल गुप्ता, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

