पाकुड़ में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 120 ग्राम गांजा और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के साथ एक गिरफ्तार

पाकुड़ में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 120 ग्राम गांजा और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के साथ एक गिरफ्तार

पाकुड़: मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 120 ग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआईटी

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 31 जुलाई को हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित भोला साहा के घर में अवैध रूप से गांजे की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (SIT) और दंडाधिकारी की नियुक्ति कर कार्रवाई की गई।

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर गृहस्वामी भोला साहा को गिरफ्तार कर लिया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में घर और दुकान की तलाशी लेने पर 120 ग्राम गांजा और गांजा तौलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या-51/2026 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी भोला साहा को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मामले में नामजद सह-अभियुक्त मदन भगत की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोला साहा (पिता- स्व. रामप्रसाद साहा) के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता रानीपुर, थाना हिरणपुर तथा स्थायी पता बीचामहल, थाना लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़ बताया गया है।

कार्रवाई में शामिल रहे कई पुलिस अधिकारी

इस अभियान में एसडीपीओ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार दास, अमरजीत कुमार मिश्रा, ज्योतिष चौधरी, सोहराब खान तथा हिरणपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *