CWG 2026: लवलीना बोरगोहेन फाइनल में हारीं, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

CWG 2026: लवलीना बोरगोहेन फाइनल में हारीं, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हार गईं। इसके साथ ही उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

फाइनल मुकाबले में लवलीना का सामना ऑस्ट्रेलिया की एमा-सू ग्रीनट्री से हुआ। भारतीय प्रशंसकों को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पहले राउंड में बनाया दबाव

एमा-सू ग्रीनट्री ने मुकाबले की शुरुआत से ही तेज खेल दिखाया। उन्होंने अपने शानदार फुटवर्क और सटीक पंचों से लवलीना पर दबाव बनाया और पहला राउंड 4-1 से जीत लिया।

शनिवार भारतीय मुक्केबाजों के लिए शानदार रहा

हालांकि, शनिवार का दिन भारतीय मुक्केबाजों के लिए शानदार रहा। लवलीना के मुकाबले से पहले भारत के पांच मुक्केबाज गोल्ड मेडल जीत चुके थे। उनके सिल्वर मेडल के साथ भारत का बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन जारी रहा।

दूसरे राउंड में लवलीना ने वापसी की अच्छी कोशिश की, और ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को अच्छे पंच लगाए. हालांकि अंत में लवलीना के हाथ निराशा लगी. एम्मा-सू ग्रीनट्री ने विमेंस 75 किलोग्राम वर्ग का फाइनल 4-1 से जीत लिया.

शनिवार को इन 6 मुक्केबाजों ने जीते गोल्ड

  • प्रीती पवार
  • जैस्मीन लैंबोरिया
  • साक्षी चौधरी
  • प्रिया घंघास
  • अरुंधति चौधरी
  • सचिन सिवाच

बता दें कि आज के दिन के मैच शुरू होने से पहले भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर था. शनिवार को 6 गोल्ड जीतने के साथ भारत तालिका में चौथे स्थान पर आ गया है. खबर लिखे जाने तक भारत के कुल पदकों की संख्या 36 हो गई है. भारत ने 12 गोल्ड, 16 सिल्वर और 8 ब्रोंज जीते हैं.

मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है, जिनके खिलाड़ियों ने 61 गोल्ड मेडल जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया के कुल पदकों की संख्या 147 हो गई है, इसमें 36 सिल्वर और 50 ब्रोंज है. इंग्लैंड 23 गोल्ड के साथ दूसरे और 18 गोल्ड के साथ कनाडा तीसरे नंबर पर है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *