
झरिया(JHARIA) के पूर्व विधायक संजीव सिंह की 43 वां जन्मदिन रविवार को कार्यकर्ताओं ने झरिया कोयलांचल मे उत्साह के साथ मनाया।। वही झरिया बिहार बिल्डिंग स्थित जनता श्रमिक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह के सूर्य पुत्र और पुत्री सूर्यांश और शार्या सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ केक काटकर पूर्व विधायक संजीव सिंह का 43 वा जन्मदिन सादगी के साथ मनाया।

मौके पर कार्यकर्ताओं व नेताओं को केक एवं मिठाई खिलाई। समर्थको ने दीर्घायु कामना के साथ जल्द ही जेल से रिहा होने की कामना की। वही आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक संजीव सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा दर्शाया गया आने वाले समय में कमल ही देश को उन्नति की ओर ले जाएगा।
क्रायकर्ताओं ने केक के माध्यम से संदेश देने का काम किया। सुबह से ही गुलदस्ता, बुके भेंट करने वालों का तांता लगा रहा। संजीव सिंह की जन्मदिन की खास बात यह रही कि जन्मदिन पर झरिया में विभिन्न संगठन द्वारा अपने क्षेत्र में केक काटकर जन्मदिन मनाया।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद की रिपोर्ट…..