एयर इंडिया विमान हादसा: संसद में सरकार ने दिया अपडेट, जांच अभी भी जारी

एयर इंडिया विमान हादसा: संसद में सरकार ने दिया अपडेट, जांच अभी भी जारी

सरकार ने गुरुवार को संसद में बताया कि 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच अभी जारी है। इस मामले की जांच वायुयान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) कर रहा है।

सरकार ने कहा कि जांच एजेंसी हादसे की असल वजह और इसके लिए जिम्मेदार सभी परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है। किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

यह हादसा 12 जून 2025 को हुआ था, जब एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा था। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी।

लोकसभा में एक लिखित जवाब में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि AAIB ने 12 जुलाई 2025 को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की थी, जबकि 12 जून 2026 को जांच से जुड़ा एक अंतरिम बयान भी जारी किया गया था।सरकार का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी, जिससे हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।।

संभावित कारणों की जांच जारी

मंत्री ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि जांच जारी है। दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अंतिम जांच रिपोर्ट जारी की जाएगी।एएआईबी द्वारा अंतिम रिपोर्ट पूरा करने और प्रकाशित करने के समय के अलावा मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल किए गए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *