नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान – राहुल, कांग्रेस करेगी जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा…

धनबाद(DHANBAD): कांग्रेस ने जनहित में मोदी सरकार के खिलाफ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है जिसका बहुत ही सफलता मिल रही है। उक्त बातें आज कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता बैंक मोड़ सि्थत बिरसा मुंडा चौंक पर न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन की सुरक्षा कांग्रेस ही करेगी ।

आदिवासियों को कांग्रेस ही न्याय दिलाने का काम करेगी। मोदी सरकार प्राइवेट सेक्टर को भी बेच देंगी। अगर बोकारो स्टील प्लांट को अडानी, अंबानी के हाथ में जाने से बचाना है, बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाना है,देश को बिकने से बचाना है, तो 2024 में कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू की गई है जो महाराष्ट्रा होते हुए आज यहां तक पहुंची है। मोदी सरकार के निर्णय जीएसटी, नोट बंदी, के कारण लाखों युवा बेरोजगारी के कगार पहुंच चुके हैं। दलित, ओबीसी, आदिवासी को रोजगार नहीं मिल रहा है, किसान जिसे अन्नदाता कहते हैं,उनको प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके चलते वे आत्म हत्या करने पर मजबूर हैं।

दुसरी तरफ मोदी सरकार बड़े बड़े पूंजीपतियों के हाथों कठपुतली बनी है और उनका झोली भरने को बाध्य हैं। आदिवासियों की पूंजी अडानी और अंबानी के हाथों में जा रहा है। कांग्रेस 24घंटा काम करेगी तथा गरीबों को हक दिलायेगी।

टुट पड़ा जन सैलाव – राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद पहुंचते ही जन सैलाब टुट पड़ा, जिसे देख पुलिस को नियंत्रित करने के लिए भारी मसक्त करनी पड़ी । स्टील गेट से लेकर सरायढेला, पुलिस लाइन, रणधीर वर्मा चौंक, कोर्ट परिसर, डीआरएम मोड़, स्टेशन रोड, श्रमिक चौक, नया बाजार, हिंदुस्तान पुल, होते हुए न्याय यात्रा बैंक मोड़ बिरसा मुंडा चौक भीड़ का दंश झेलते हुए पहुंची जहां पर कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी ने आम जनता को संबोधित किया। उसके उपरांत जेपी चौक, मटकुरिया चेक पोस्ट होते हुए सीधे गोधर की ओर निकल गई।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जिला कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया – भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जुटी जनसैलाब को देख कांग्रेसियों में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदाता पर पड़ेगा असर – प्रभात सुरोलिया – कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने आज अखबार के वरिष्ठ पत्रकार सी के सिंह के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा काफी सफल रहा और आने वाले चुनाव में मतदाता पर इसका काफी असर पड़ेगा क्योंकि भाजपा सरकार के नीति से आम जनता ऊब चुकी है।

निकट भविष्य में कांग्रेस का अपना जिला कार्यालय संभव नहीं – राजेश्वर सिंह यादव – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश्वर सिंह यादव ने सवालों का जबाव देते हुए कहा कि न्याय यात्रा काफी सफल रहा, लेकिन निकट भविष्य में कांग्रेस का अपना जिला कार्यालय संभव नहीं है। जनता को अब मिलेगा न्याय – अफजल – राहुल गांधी के न्याय यात्रा की सफलता से खुश होकर कांग्रेस के जिला महासचिव अफजल खान ने कहा कि आम जनता को अब राहुल जी के नेतृत्व में न्याय मिलेगा।

कांग्रेस में सांसद का होगा स्थानीय उम्मीदवार – रशिद – जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि 2024 के आने वाले चुनाव में हम लोगों ने आलाकमान से सांसद पद के लिए स्थानीय उम्मीदवार देने की मांग की है, अब इसमें जिसको मिल जाए, कहना मुश्किल है।

यात्रा नहीं यह आंधी है – डी के सिंह- प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डी के सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी का यह यात्रा नहीं बल्कि आंधी है। 2024 में मिलेगी सफलता – संजय – प्रोफेशनल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल ने कहा कि इस यात्रा से 2024 के आने वाले चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता मिलेगी। मोदी सरकार अडानी और अंबानी के गोद में खेल रही है जिससे आम जनता में काफी नाराजगी है जिसका प्रतिफल यह जनसैलाब है। राहुल ही कांग्रेस का सर्वोपरि नेता – सुरेशचंद्र झा – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश चंद्र झा ने कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस का सर्वोपरि नेता हैं और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लडा जाएगा।यह यात्रा रैली उसका गवाह है। भाजपा सरकार का जाना तय – शकील – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के इस यात्रा से अब भाजपा सरकार का जाना तय है। भाजपा मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है जिससे जनता में नाराजगी है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *