केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। प्रल्हाद जोशी ने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है और अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत कर दी है।
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रल्हाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन पर भरोसा जताकर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रल्हाद जोशी ने भरोसा दिलाया कि वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह शिक्षा मंत्रालय के कामकाज को समझने के बाद प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं और देश के छात्रों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं नए एजुकेशन मिनिस्टर
सवाल है कि नए शिक्षा मंत्री की क्वालिफिकेशन क्या है। आपको बता दें कि उनके पिता भारतीय रेलवे कर्मचारी थे इसलिए उनकी शुरुआती पढ़ाई हुबली (कर्नाटक) के रेलवे स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने हुबली के ही न्यू इंग्लिश स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा मैट्रिक/ इंटर की पढ़ाई की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए हुबली स्थित के.एस. आर्ट्स कॉलेज में एडमिशन लिया, जो कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़ से एफिलिएटेड है। यहां से उन्होंने वर्ष 1983 में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री हासिल की है।

