धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, कहा- ‘यह मेरे लिए नया क्षेत्र है’

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, कहा- ‘यह मेरे लिए नया क्षेत्र है’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। उन्हें शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के बाद प्रल्हाद जोशी ने कहा कि वह फिलहाल मंत्रालय के कामकाज को समझ रहे हैं और अधिकारियों से विभाग की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय उनके लिए नया क्षेत्र है, इसलिए वह पहले इसकी पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

यह मंत्रालय मेरे लिए एक नया विषय हैं

प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझ पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। मैं कल कर्नाटक में था। मैं कल रात को यहां पहुंचा और आज सुबह पद संभालने आया। मैंनें पदभार ग्रहण कर लिया है। मैं यहां की सभी जानकारियों और लिए जाने वाले फैसलों की समीक्षा कर रहा हूं। मैं जानकारी इकठ्ठा कर रहा हूं और पूरे मंत्रालय के कामकाज को समझने की कोशिश कर रहा हूं।

आज हमारी लगातार बैठक हुईं। यह मेरे लिए एक नया विषय हैं। मैंने आज पद संभाला है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की है। यह एक बहुत बड़ा विभाग है, इसलिए इसे पूरी तरह समझने के बाद ही मैं आपसे विस्तार से बात करूंगा।

प्रल्हाद जोशी ने पीएम मोदी का जताया आभार

पद संभालने के तुरंत बाद, जोशी ने ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा किया और शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *