धनबाद (सिंदरी): धनबाद–बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा शुक्रवार को सिंदरी स्थित एडीपीओ (ADPO) कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस प्लाटून ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत
आईजी के आगमन पर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव तथा सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि यह विभाग की नियमित निरीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनके जोन के सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए अग्रिम निरीक्षण चार्ट तैयार किया गया है, जिसके अनुसार समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।
कई थाना प्रभारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो, सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार, बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, गौशाला ओपी प्रभारी शंभू नाथ सिंह, जोड़ापोखर थाना प्रभारी, झरिया थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह दौरा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा के तहत आयोजित किया गया।
रिपोर्ट: राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा, NEWS ANP, सिंदरी।

