तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से काटी मोबाइल की बैटरी, धमाके में दर्दनाक मौत

तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से काटी मोबाइल की बैटरी, धमाके में दर्दनाक मौत

हैदराबाद: तेलंगाना के कुमराम भीम आसिफाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसे में 15 साल के एक किशोर की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह जिले के चिंथलामनपल्ली मंडल के गुडेम गांव में हुई।

मृतक की पहचान निकाडी लोकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लोकेश घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने मोबाइल फोन की बैटरी को दांत से काटने की कोशिश की। तभी बैटरी अचानक फट गई।

बैटरी में हुए तेज धमाके से लोकेश के चेहरे और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। परिजन और आसपास के लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। यह घटना मोबाइल फोन की बैटरी जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजों से छेड़छाड़ न करने और बच्चों को इसके खतरों के बारे में जागरूक करने की अहम सीख भी देती है।

15 वर्षीय निकाडी लोकेश के साथ हुई घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव सदमे में हैं, जबकि उसकी मौत से परिवार में दुख का माहौल है. स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दुर्घटना के तरीके, बैटरी के प्रकार और अन्य मामलों की जांच शुरू कर दी है. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *