नई दिल्ली: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने नए गीत को लेकर चर्चा में हैं। वह अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर व्यंग्यात्मक गाने गाती हैं। इस बार उन्होंने नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अपना नया गीत जारी किया है।
अपने गाने में नेहा सिंह राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाब मांगा है। गीत के जरिए उन्होंने नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज जैसे मुद्दों को उठाया है।
गाने के बोल हैं, “नीट पेपर लीक के हिसाब मांगीला, धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला। एजुकेशन सिस्टम कामयाब मांगीला, लाठीचार्ज, पेपर लीक का हिसाब मांगीला, सरकारी घोटाला बेनकाब मांगीला।” नेहा का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।’
आगे उन्होंने गाने में कहा, ‘आपके बच्चे विदेश में पढ़ाई करते हैं और बाकी बच्चे लाठी खाकर दर्द में हैं.’ ये कहकर नेहा खूब हंसती हैं. नेहा का ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल है.
बता दें कि दिल्ली में इन दिनों स्टूडेंट प्रोटेस्ट कर रहे हैं. वो नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधन इस्तीफा दें. बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस प्रोटेस्ट को लेकर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं.

