‘बंटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म

‘बंटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘इक्का’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया है। फिल्म में सनी देओल एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं।

अब फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। सनी देओल जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बिना कट के पास की गई ‘बंटवारा 1947’

सनी देओल की अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) ने इस फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है. बता दें कि ये फिल्म भारत के बंटवारे के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. इसमें बंटवारे की दर्दनाक कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म का सनी देओल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बंटवारा 1947 में प्रीति जिंटा और सनी देओल के साथ करण देओल, अली फजल, खुशी हजारे, कनिका कपूर, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

बता दें कि इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा पांच साल से भी ज्यादा के इंतजार के बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. फिल्म में लाहौर के एक मुस्लिम परीवार की कहानी बयां होगी. हालांकि कहानी उस वक्त नया मोड़ ले लेगी जब उनका सामना एक हिंदू महिला से होगा जो लाहौर में अपना पैतृक घर छोड़ने के लिए पीछे हटने से मना कर देती है.

बंटवारा 1947 का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है. इस फिल्म को आमिर खान और अर्पणा पुरोहित मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं. ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ के अंतर्गत बनी है. फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *