ईरान युद्ध के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी 10 अरब डॉलर की आर्थिक मदद, शहबाज सरकार ने बढ़ाया हाथ

ईरान युद्ध के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी 10 अरब डॉलर की आर्थिक मदद, शहबाज सरकार ने बढ़ाया हाथ

पाकिस्तान ने अमेरिका से 10 अरब डॉलर की वित्तीय मदद मांगी है। यह मांग ऐसे समय में की गई है जब पाकिस्तान को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से Bilateral Exchange Stabilization Support Facility के तहत 10 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया है। पाकिस्तान ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि इस वित्तीय सहायता की अवधि (मैच्योरिटी) अधिकतम पांच साल रखी जाए।

अगर यह मदद मिलती है, तो इससे पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने में राहत मिल सकती है।

इस्लामाबाद की तरफ से अमेरिका से यह मदद ऐसे समय पर मांगी जा रही है, जब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के जारी बेलआउट प्रोग्राम के बावजूद पिछले कई दशकों के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के असर से उबरने की कोशिश कर रहा है.

इसके अलावा, यह अनुरोध अमेरिका और ईरान के युद्ध के दौरान पाकिस्तान की तरफ से मध्यस्थता की कोशिश करने के बाद किया गया है. क्योंकि अमेरिका-ईरान युद्ध को खत्म कराने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता की कोशिश की, इससे उसकी कूटनीतिक प्रोफाइल पर सकारात्मक प्रभाव हुआ और उसे अमेरिका और उसके बाकी पार्टनर देशों से आर्थिक मदद की उम्मीद बढ़ गई है. 

अमेरिका के मदद से सुधर सकते हैं पाकिस्तान के हालात

अगर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की तरफ से पाकिस्तान के आर्थिक मदद के अनुरोध को मंजूर कर लिया जाता है, तो यह पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है. रॉयटर्स के मुताबिक, इससे पाकिस्तान के रिजर्व में बढ़ोत्तरी होगी, पाकिस्तान के रुपये पर दबाव कम होगा और मल्टीलेटरल फाइनेंसिस पर उसकी निर्भरता घटेगी.

फिलहाल, इस मुद्दे पर न तो पाकिस्तान और न ही अमेरिका की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. हालांकि, पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने कहा कि इस हफ्ते स्कॉट बेसेंट के साथ हुई बैठक में उन्होंने क्षेत्रीय भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले जोखिमों का मुद्दा उठाया है. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *