स्टूडेंट प्रोटेस्ट में इमरान खान की एंट्री! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्टूडेंट प्रोटेस्ट में इमरान खान की एंट्री! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन को कई बॉलीवुड कलाकारों का समर्थन मिल रहा है। हाल ही में अभिनेत्री आयशा खान भी प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया।

अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इमरान खान भी छात्र आंदोलन के समर्थन में मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए।

हालांकि, इमरान खान की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वीडियो में इमरान को ब्लैक कलर के कपड़ों में देखा जा सकता है. उन्होंने साइड बैग भी डाला हुआ है. स्टूडेंट्स उन्हें देखकर वीडियो बनाते हैं और उनके साथ सेल्फी भी लेने की इच्छा जाहिर करते हैं. इमरान रुककर फैन के साथ सेल्फी क्लिक करते हैं.

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. वहीं कॉकरोच जनता पार्टी  का प्रोटेस्ट जारी है. उन्होंने ‘संसद चलो’ मार्च भी निकाला. इस प्रोटेस्ट में शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे स्टार्स हिस्सा बने. वहीं मुंबई में भी स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के लिए मार्च निकाले जा रहे हैं. एक्टर गुरफतेह सिंह पीरजादा, प्रतिभा रांटा भी मुंबई प्रोटेस्ट का हिस्सा बने. गुरफतेह सिंह पीरजादा और प्रतिभा ने प्रोटेस्ट से फोटोज शेयर की.

बता दें कि एक्टर सोनाक्षी सिन्हा, ऋतिक रोशन, नसीरुद्धीन शाह, अनुपम खेर ने भी प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *