वेज ऑर्डर पर मिला नॉन-वेज फूड! शिकायत के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट का बड़ा एक्शन, मैकडॉनल्ड्स आउटलेट सील

वेज ऑर्डर पर मिला नॉन-वेज फूड! शिकायत के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट का बड़ा एक्शन, मैकडॉनल्ड्स आउटलेट सील

अहमदाबाद में एक युवक ने मैकडॉनल्ड्स पर गलत खाना भेजने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसने वेज फूड ऑर्डर किया था, लेकिन उसे नॉन-वेज आइटम डिलीवर कर दिया गया।

यह मामला नरोडा के हंसपुरा स्थित गैलेक्सी सेंट्रल कॉम्प्लेक्स में मौजूद मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का है। गलत ऑर्डर मिलने के बाद युवक ने इसकी शिकायत अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के स्वास्थ्य विभाग से की।

शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन को देखते हुए संबंधित मैकडॉनल्ड्स आउटलेट को सील कर दिया। फिलहाल मामले की आगे की जांच की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच की जाएंगी 

बताया जा रहा है कि ग्राहक की शिकायत के आधार पर अधिकारियों ने आउटलेट में नियमों और खाद्य सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की भी जांच की. इसके बाद कार्रवाई करते हुए आउटलेट को बंद कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

बता दें कि मैकडॉनल्ड्स ने भारत में साल 1996 में अपनी शुरुआत की थी. कंपनी का पहला रेस्तरां अक्टूबर 1996 में नई दिल्ली में खोला गया था

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *