कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें उनके सामने रखीं। हालांकि, बैठक के कई घंटे बाद भी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान या फैसला सामने नहीं आया।
बैठक के बाद CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने बैठक को “पूरी तरह बेनतीजा” बताते हुए कहा कि उनकी मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया।
बैठक के बाद CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह बातचीत बिलकुल बेकार (यूजलेस) रही और इससे कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने साफ कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सोनम वांगचुक जी की भूख हड़ताल जारी है और जंतर मंतर पर हमारा प्रदर्शन भी। आज जेपी नड्डा जी के साथ जो हमारी बैठक थी वह यूजलेस थी चार घंटे हमारे बर्बाद हुए। अब सरकार को यहां आकर बात करनी पड़ेगी। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जब तक नहीं होता हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।’
इससे पहले सोमवार को जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद रांका ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘नड्डा ने हमारी इन मांगों पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा करने के लिए कुछ समय मांगा है। हमारी मागों में सोनम वांगचुक की तुरंत रिहाई, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आत्महत्या करने वाले सभी नीट उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है।’

