राहुल गांधी का आज टुंडी के हलकटा में रात्रि विश्राम ,कल धनबाद जिला मुख्यालय में रोड शो…

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल धनबाद में 3 फरवरी की शाम राहुल गांधी का न्याय यात्रा पूर्वी टुंडी के हलकट्टा में करेगा प्रवेश ,रात्रि विश्राम के बाद 4 फरवरी को जिला मुख्यालय में रोड शो..


टुंडी(TUNDI): भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मणिपुर से शुरू न्याय यात्रा 3 फरवरी को धनबाद जिला के  पूर्वी टुंडी में प्रवेश करेंगी। हल कट्टा में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।4 फरवरी को न्याय जोड़ो न्याय यात्रा जिला मुख्यालय पहुँचेगी।बैंकमोड़ में कार्यकर्ताओ से चर्चा करेंगें,.आम लोगो से बात करेंगे। राहुल गांधी के न्याय यात्रा आगमन को लेकर जिला कॉग्रेस कमिटी उत्साहित है।

कार्यकर्ता न्याय यात्रा की तैयारी में जुट गए है।प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जानकारी दिया जा रहा है।
प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा की तैयारी में जुट गई है।कोशिश है की कहीं कोई चूक न रह जाय।टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी काफी जोश और उत्साह से भरे हुए हैं।

कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है ..साथ ही गांव गांव घर घर जा करके लोगो से आने को लेकर अनुरोध कर रहे है जिससे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाया जा सके।राहुल गांधी मन की बात कहते और लोगो की सुनते है।भाजपा गठबंधन राहुल गांधी के न्याय यात्रा से घबरा गई है।..

NEWS ANP के लिए टुंडी से चंद्रशेखर सिंह के साथ धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *