भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ पर ICC का एक्शन, आचार संहिता उल्लंघन पर मिली सजा

भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ पर ICC का एक्शन, आचार संहिता उल्लंघन पर मिली सजा

भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ पर आईसीसी (ICC) ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की है। आईसीसी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि बराड़ ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन किया है। इस नियम के तहत किसी खिलाड़ी की ओर खतरनाक तरीके से गेंद फेंकना गलत माना जाता है। इसी वजह से गुरनूर बराड़ को एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

यह मामला बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच का है. उस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और पारी के आठवें ओवर में गुरनूर बराड़ गेंदबाजी करने आए और सामने बेन डकेट थे. ओवर की पांचवीं गेंद पर डकेट ने सामने की तरफ पुश किया और गेंद सीधी गुरनूर के पास गई. भारतीय गेंदबाज ने खतरनाक तरीके से गेंद को डकेट की तरफ फेंका. गुरनूर बराड़ की इस हरकत को मैच रेफरी ने अनुचित और खतरनाक की श्रेणी में रखा.

बता दें कि लेवल 1 के अपराध के लिए किसी खिलाड़ी को फटकार लगाई जा सकती है, या फिर उसपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं. यदि किसी खिलाड़ी को 24 महीने के अंतराल में 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट्स मिल जाएं, तो उन्हें सस्पेंशन पॉइंट्स में तब्दील कर दिया जाता है. 2 सस्पेंशन पॉइंट्स का मतलब खिलाड़ी को एक टेस्ट, 2 वनडे या 2 टी20 मैचों से बैन किया जा सकता है.

गुरनूर बराड़ ने पहले वनडे मैच में दमदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने अपने स्पेल के पहले 2 ओवरों में 29 रन लुटा दिए थे, लेकिन उसके बाद बेन डकेट और जैकब बैथेल को एक ही ओवर में आउट कर दिया. गुरनूर ने इस मैच में 9 ओवरों में 61 रन देकर 2 विकेट लिए थे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *