टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह एजेंसी ने पांच राज्यों में 13 जगहों पर एक साथ छापेमारी की।

यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई। ED की लखनऊ टीम ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली के बाटला हाउस और मदनपुर खादर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, महाराष्ट्र के रायगढ़ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना समेत कई स्थानों पर तलाशी ली। मामले की जांच अभी जारी है।

ईडी की टीम मदनपुर खादर में सन शाइन हेल्थ एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, नॉर्थ 24 परगना में कबीरबाग मिल्लत एकेडमी और हरोरा अल-जामियातुल इस्लामिया दारुल उलूम जैसे संस्थानों के साथ-साथ कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के यहां भी तलाशी ले रही है।

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर से जुड़ा है। यह एफआईआर एक ऐसे संगठित गिरोह के बारे में है जिस पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए जाली भारतीय पहचान-पत्रों का इंतजाम करने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके बसने में मदद करने का आरोप है।

ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे को इधर-उधर किया

इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में एक गहरे पैठ वाले फाइनेंशियल नेटवर्क का पता चला है। इसमें कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाएं शामिल हैं, जिन पर आरोप है कि उन्हें भारी मात्रा में विदेशी चंदा मिला और उन्होंने गैर-कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक अकाउंट, म्यूल अकाउंट और कई चरणों वाले ट्रांजैक्शन के जरिए उस पैसे को इधर-उधर किया।

ईडी की जांच से यह भी पता चला है कि संदिग्ध लाभार्थियों को नकद निकासी और कम मूल्य के ट्रांसफर किए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *