पटना जंक्शन से अपहृत बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, अवैध शराब कारोबार की रंजिश बनी हत्या की वजह

पटना जंक्शन से अपहृत बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, अवैध शराब कारोबार की रंजिश बनी हत्या की वजह

पटना पुलिस ने बहुचर्चित बंटी यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। 6 जुलाई की रात पटना जंक्शन से बंटी यादव का अपहरण हुआ था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने अथमलगोला के एक खेत से उसका शव बरामद किया है।

पूछताछ में पता चला है कि हत्या अवैध शराब के धंधे में कमाई की हिस्सेदारी को लेकर हुई थी। मुख्य आरोपी रविश कुमार उर्फ ‘बीसी’ और उसके साथियों के साथ बंटी का लगातार विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में साजिश रचकर उसका अपहरण किया गया और हत्या के बाद शव को मिट्टी में दबा दिया गया।

पुलिस ने एसआईटी (SIT) गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 5 आरोपियों (रोहित, बजरंगी, रवि, रौशन और अजीत) को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य साजिशकर्ता समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *