भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन 3 साल से तैयार, फिर भी नहीं हुआ शुरू

भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन 3 साल से तैयार, फिर भी नहीं हुआ शुरू

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन पिछले तीन साल से पूरी तरह तैयार है, लेकिन आज तक यहां से न कोई ट्रेन चली है और न ही स्टेशन आम लोगों के लिए खोला गया है।

यह स्टेशन 2023 में बनकर तैयार हो गया था। इसके बावजूद यहां न रेलवे स्टाफ की तैनाती हुई, न यात्री सेवाएं शुरू हुईं और न ही किसी ट्रेन का संचालन हो सका।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को कई नए रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, लेकिन इस सूची में निशातपुरा रेलवे स्टेशन का नाम शामिल नहीं है। यह स्टेशन आसपास रहने वाले करीब 3 लाख लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था। अब स्थानीय लोग पिछले तीन साल से इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही यहां से ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। 

6 करोड़ की लागत से स्टेशन पूरी तरह बनकर तैयार 

निशातपुरा रेलवे स्टेशन 6 करोड़ की लागत से बनकर तीन साल पहले ही बनकर तैयार हो चुका है. बावजूद इसके यह यात्रियों के लिए कब से शुरू होगा, कोई तारीख नहीं मिल पा रही. स्टेशन परिसर में अति आधुनिक सुविधाओं के साथ, लिफ्ट, पंखे, तिक्त खिड़की, वेटिंग रूम, सीसीटीवी भी लग चुके हैं.

प्रधानमंत्री 17 जुलाई को देश के कई रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करने वाले हैं , जिसमें मध्य प्रदेश के कई नए स्टेशन शामिल हैं, पर अफसोस निशातपुरा रेलवे स्टेशन उद्घाटन होने वाले स्टेशनों की सूची में नहीं हैं.

स्टेशन तक रास्ता बनना बाकी 

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव के मुताबिक अभी रेलवे स्टेशन तक के लिए रास्ता बनना बाकी है, इसलिय ही अभी स्टेशन को शुरू नहीं किया जा रहा है. जैसे ही रास्ता पूरा होता है रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा.

उधर निशातपुरा स्टेशन शुरू होने का सपना देख रहे स्थानीय लोगों में निराशा भर गयी है. उनके मुताबिक बीते कई साल से यही स्थिति है. लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन का सहारा लेना पड़ता है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *