चीन की हिरासत में अमेरिकी वैज्ञानिक, परमाणु परीक्षण तकनीक को लेकर बढ़ी चर्चा

चीन की हिरासत में अमेरिकी वैज्ञानिक, परमाणु परीक्षण तकनीक को लेकर बढ़ी चर्चा

अमेरिका के वैज्ञानिक यूलिन चेन पिछले करीब दो साल से चीन की हिरासत में हैं। चीन ने उन पर जासूसी का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है।

यूलिन चेन की पत्नी युफांग रोंग ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग दौरे के दौरान इस मामले को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के सामने उठाया था। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि जल्द कोई समाधान निकलेगा, लेकिन अब तक चीन की तरफ से इस मामले में कोई नया अपडेट नहीं मिला है।

उन्होंन आरोप लगाया कि चीन ने उनके पति को पहले से ही जासूसी मामले में दोषी ठहराने का फैसला कर लिया है और इसके लिए उन्हें उम्रकैद या मौत की सजा भी हो सकती है। मामले पर टिप्पणी करते हुए मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन में कानून का पालन होता है और गलत हिरासत जैसी कोई बात नहीं है।

अमेरिका के पूर्व सुरक्षा अधिकारी एरिक लेब्सन का कहना है कि चीन यूलिन चेन की विशेषज्ञता का इस्तेमाल जमीन के नीचे किए जाने वाले परमाणु हथियारों के परीक्षण को छिपाने की क्षमता को और बेहतर बनाने के लिए करना चाहता है। यूलिन चेन ने उत्तर कोरिया के परीक्षण विस्फोटों से पैदा होने वाली भूकंपीय तरंगों पर रिसर्च की थी और इसे स्टेट डिपार्टमेंट और एयर फोर्स रिसर्च लैबोरेटरी से फंडिंग मिली थी।

अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो ने कहा कि यूलिन चेन की रिहाई अमेरिका की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। यूलिन चेन 2011 में अमेरिकी नागरिक बने थे और मैसाचुसेट्स के बोस्टन में रहते हैं। बंधकों के लिए काम करने वाली एक संस्था का कहना है कि कम से कम 12 अमेरिकियों को चीन ने इसी तरह से हिरासत में रखा हुआ है।

रोलिन चेन को 5 नंवबर 2024 को बीजिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया थआ। वह दो विश्वविद्यालयों में अपने काम पर लेक्चर देने के बाद बोस्टन स्थित अपने घर लौट रहे थे। 1 मई 2025 को उन पर जासूसी का आरोप लगा, लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं चला है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *