ईरान के एक अखबार ने 13 विदेशी नेताओं की एक सूची प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार, अखबार में दावा किया गया है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लिया जाएगा। इस सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिका, इजरायल और कुछ यूरोपीय देशों के नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं।
यह सूची ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की हाल ही में मौत हुई है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने उनकी मौत को लेकर किसी साजिश की पुष्टि नहीं की है और न ही किसी विशेष जांच की घोषणा की है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खामेनेई के निधन के बाद मौजूदा ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने एक बयान जारी कर दोषियों से बदला लेने की बात कही है।
ताकतवर नेताओं की ‘किल लिस्ट’ जारी..
ईरान की राजधानी में अधिकारियों की तरफ से प्रकाशित ‘हमशहरी’ अखबार ने शनिवार देर रात ऑनलाइन एक इन्फोग्राफिक जारी किया जिसमें मोजतबा के बयान के साथ 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरें थीं।
हालांकि सुप्रीम लीडर ने अपने संदेश में कहा कि ईरान ने उन लोगों की एक लिस्ट तैयार की है जिन्हें निशाना बनाया जाएगा लेकिन उन्होंने नाम नहीं बताए। साथ ही इस बात का कोई संकेत नहीं था कि अखबार की लिस्ट को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी गई थी।
हालांकि ईरान की तरफ से आधिकारिक तौर पर किसी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन ईरानी अखबार की रिपोर्ट से ऐसा लगता है कि वो लिंडसे ग्राहम की मौत को संदिग्ध बना रहा है। आपको बता दें कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम ईरान युद्ध के प्रबल समर्थकों में एक थे और वो इजरायल के काफी करीबी रहे हैं। वो डोनाल्ड ट्रंप के भी काफी करीबी थे। लेकिन उनकी अचानक मौत हो गई है।
‘किल लिस्ट’ में कौन-कौन नेता शामिल?
ईरानी अखबार ने जो लिस्ट जारी की है उसमें इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर कीर स्टार्मर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ भी शामिल हैं।
इस लिस्ट में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिला, यूएस सेंट्रल कमांड के डिप्टी कमांडर ब्रैड कूपर शामिल हैं। इसके अलावा इजरायली नेताओं में रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, विदेश मंत्री गिदोन सार, इजरायली डिफेंस फोर्स के प्रमुख इमाल ज़मीर, इजरायल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी शामिल है।

