नहीं रहे हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैम नील, 78 साल की उम्र में निधन, अनुपम खेर ने जताया शोक

नहीं रहे हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैम नील, 78 साल की उम्र में निधन, अनुपम खेर ने जताया शोक

13 जुलाई को हॉलीवुड से एक दुखद समाचार आया। दिग्गज अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई फिल्मी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अनुपम खेर ने जताया शोक

सैम नील के निधन पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी शोक जताया है. उन्होंने सैम के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा, ‘मैंने सिडनी में उनसे मुलाकात की थी. मुझे ये बात सबसे ज्यादा पसंद आई कि एक मशहूर और जाने-पहचाने चेहरे के पीछे एक नेक, सौम्य और गर्मजोशी भरा इंसान था. सैम नील के निधन से बहुत दुख पहुंचा है.’

अनुपम खेर ने आगे उनकी कुछ यादगार फिल्मों और परफॉर्मेंस को याद करते हुए लिखा, ‘My Brilliant Career’ और ‘The Piano’ से लेकर ‘Jurassic Park’, ‘The Hunt for Red October’ और कई अन्य यादगार परफॉर्मेंस तक, उन्होंने अपने हर किरदार से गरिमा, अनोखी शांत मजबूती और समझदारी को पेश किया. सैम ने प्रभावित किया और लोगों के दिलों को छू लिया.’ आगे उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. दुनिया ने एक बेहतरीन इंसान और कलाकार खो दिया. ओम शांति.

बता दें कि सैम नील के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट शेयर करके उनके निधन की पुष्टि की गई. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *