राम मंदिर विवाद पर ट्रोलिंग के बीच अनुपम खेर का पलटवार, बोले- ‘ना पहले डरा, ना आज और ना आगे डरूंगा’

राम मंदिर विवाद पर ट्रोलिंग के बीच अनुपम खेर का पलटवार, बोले- ‘ना पहले डरा, ना आज और ना आगे डरूंगा’

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग के दौरान अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले पर टिप्पणी की थी।

इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। इसी बीच, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल होने लगा।

अनुपम खेर ने एक जारी किया नया वीडियो

विवाद बढ़ने पर अनुपम खेर ने एक नया वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है और उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया।

13 जुलाई को अनुपम खेर ने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया और इसके कैप्शन में एक लंबा चौड़ा नोट लिखा. उन्होंने अपने नोट में कहा, ‘सच से लोगों को सबसे ज्यादा डर तब लगता है, जब वह उनके एजेंडे के अनुकूल नहीं होता.’

नोट के जरिए उन्होंने कहा है, ‘कुछ दिन पहले मैंने राम मंदिर में हुई चोरी के बारे में जो कहा, पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कहा. आज भी अपने हर शब्द पर कायम हूं. लेकिन कुछ लोगों को सच से ज्यादा एक मुद्दा चाहिए होता है. उन्हें बहस चाहिए, विवाद चाहिए, शोर चाहिए. इसलिए बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया.’

उन्होंने साफ किया है कि वे किसी भी ट्रोल्स और इन्फ्लुएंसर्स से नहीं डरते हैं. उन्होंने नोट में लिखा है, ‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं मैं न पहले कभी डरा हूं, न आज डरता हूं, और न आगे डरूंगा. ट्रोल्स हों, तथाकथित इन्फ्लुएंसर्स हों या नेता. किसी के शोर से मेरी बात नहीं बदलेगी. जो मुझे सही लगेगा, मैं वही कहूंगा. आप सहमत हों या असहमत, यह आपका अधिकार है. लेकिन सच बोलना मेरा अधिकार भी है और मेरा कर्तव्य भी. बाकी… जिसे जो करना है, वह करे. मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा. जय श्री राम.’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *