ममता बनर्जी का बड़ा बयान: ‘मुझे चुप कराना है तो मारना होगा’, BJP पर साधा निशाना

ममता बनर्जी का बड़ा बयान: ‘मुझे चुप कराना है तो मारना होगा’, BJP पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि अगर भाजपा उन्हें चुप कराना चाहती है तो उसे उनकी जान लेनी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा उनकी आवाज दबाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने एक्स पर साझा किया वीडियो

ममता बनर्जी का यह वीडियो TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. वीडियो में ममता ने सीधे भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी पार्टी को तोड़ने और नेताओं को डराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब टीएमसी छोड़कर गए तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो चुके हैं और भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार भी बना दिया है.

वीडियो में ममता बनर्जी ने कहा, ‘अगर आपको मुझे चुप करवाना है तो तुम्हें मुझे मारना होगा. तुमने इसके लिए अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पार्टी के कई बड़े नेताओं को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी को भी परेशान किया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके घर तक पर हमला किया गया. ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया जो इस समय हिरासत में हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकअप में उनके नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. ममता ने कहा कि कई लोगों को जमीन पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है. कुछ लोगों की कमर में रस्सी बांधकर और पैरों में बेड़ियां लगाकर घुमाया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ नेताओं का सिर मुंडवा दिया गया और उनके साथ बेहद अपमानजनक व्यवहार किया गया.

कुछ लोग TMC में रहने का कर रहे हैं दिखावा

ममता बनर्जी ने कहा कि राजनीति में विश्वास सबसे बड़ी चीज होती है, लेकिन कुछ नेता जनता के भरोसे को तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन्हें साफ फैसला करना चाहिए या तो वे टीएमसी में रहकर पार्टी के साथ काम करें या फिर खुलकर भाजपा में शामिल हो जाएं.

ममता बनर्जी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग TMC में रहने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन काम भाजपा के लिए कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करना बंद करना चाहिए. अगर कोई भाजपा में जाना चाहता है तो सीधे वहां चला जाए, लेकिन टीएमसी में रहकर भाजपा के लिए काम न करे.

आपको भी बता दें कि भाजपा ने 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व TMC सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को अपना उम्मीदवार बनाया है. ये तीनों नेता हाल ही में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. मतदान और मतगणना दोनों उसी दिन होंगे. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *