राजनगर में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, चुलाई भट्ठी ध्वस्त, 800 किलो जावा महुआ जब्त

राजनगर में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, चुलाई भट्ठी ध्वस्त, 800 किलो जावा महुआ जब्त

सरायकेला-खरसावां। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने राजनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान एक अवैध चुलाई भट्ठी को ध्वस्त कर 800 किलोग्राम जावा महुआ और 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।

गुप्त सूचना पर ग्राम जनबानी में हुई छापेमारी

उपायुक्त के निर्देश तथा उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 09 जुलाई 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जनबानी में विधिवत छापेमारी की। अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त चुलाई भट्ठी को नष्ट कर दिया गया।

800 किलो जावा महुआ और 30 लीटर शराब बरामद

छापेमारी के दौरान मौके से 800 किलोग्राम जावा महुआ तथा 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। विभाग ने सभी बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर लिया है।

झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध चुलाई अड्डे के संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *