चीन के जिनजियांग शहर में गुरुवार (9 जुलाई) को एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई।
आग लगने के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव कार्यों की निगरानी के लिए एक विशेष टीम मौके पर भेजी है। वहीं, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घटना की जांच कराने, बचाव अभियान तेज करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दोषियों को कड़ा सजा मिलेगी
शी जिनपिंग ने कहा, ‘दुर्घटना के कारण की जल्द से जल्द पहचान की जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.’ इमारत की निचली मंजिलों में आग भयंकर रूप से भड़क गई. उसी दौरान लोगों को खिड़कियों के पास और इमारत की छत पर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है. इमरजेंसी मंत्रालय ने कहा कि आग बुझाने, फंसे हुए लोगों की तलाश करने और घायलों का इलाज करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.
काम नहीं आया चीन का अभियान
बता दें कि शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग फंसे हुए थे और उनसे संपर्क टूट चुका था. हांगकांग में कई टावर ब्लॉकों में भीषण आग लगने से 168 लोगों की मौत के बाद चीन ने नवंबर 2025 में ऊंची इमारतों में आग के खतरों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था.

