ममता की पार्टी पर नया विवाद, जेट-हेलिकॉप्टर डील पर ED की जांच तेज

ममता की पार्टी पर नया विवाद, जेट-हेलिकॉप्टर डील पर ED की जांच तेज

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी एक नए विवाद में घिर गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी पर लग्जरी जेट और हेलिकॉप्टर खरीदकर उन्हें किराए पर लेने का आरोप लगा है।

इस मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) मनी लॉन्ड्रिंग जांच कर रही है। जांच के दौरान ईडी ने टीएमसी के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं, जिनमें करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे हैं। 

बंगाली अखबार ‘आनंदबाजार पत्रिका’ के मुताबिक, केयरवेल एविएशन ने वीवीआईपीस को चार्टर सर्विस दी. इनमें अभिषेक बनर्जी जैसे टीएमसी के बड़े नेता शामिल थे. ईडी ने बयान में कहा है कि इन एम्ब्रेयर 600 एयरक्राफ्ट और अगस्ता हेलिकॉप्टर को बाद में खुद टीएमसी को किराए पर दे दिया गया. इन्हें पार्टी फंड से खरीदा गया था. एयरक्राफ्टर के नाम से बड़ी रकम ट्रांसफर की गई. 

क्या है पूरा मामला? ED की जांच में अबतक क्या खुलासा

दरअसल, पूरा मामला कोलकाता की एविएशन मैनेजमेंट और लीडिंग फर्म, केयरवे एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है. यहां ईडी ने रेड मारी है. यह फर्म 2021 में बनी थी. इसी साल टीएमसी तीसरी बार सत्ता में आई थी. ईडी ने बयान में कहा है कि अप्रैल 2023 और जून 2026 के बीच टीएमसी के बैंक अकाउंट्स से केयरवेल एविएशन को 160 करोड़ ट्रांसफर किए गए. कंपनी ने इसके बाद 82.96 करोड़ रुपए एक और नई बनी कंपनी में ट्रांसफर किए. 

ईडी का दावा है कि टीएमसी की तरफ से भेजे गए इन फंड का इस्तेमाल केयरवेल ने एक लग्जरी बिजनेस जेट- एम्ब्रेयर 600 और एक अगस्ता 109 एसपी हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए किया है. इनकी कीमत 112 करोड़ रुपए थी. 

ईडी को पता चला है कि अगस्तावेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 2023 में केमैन आइलैंड्स की कंपनी से लगभग 16 करोड़ रुपए लिए गए थे

एयरक्राफ्ट को किराए पर देने को लेकर विवादित हुआ मामला

क्या TMC ने अपने ही फंड से खरीदे गए एयरक्राफ्ट को किराए पर लिया? यहीं से मामला दिलचस्प हो जाता है और ED की दिलचस्पी भी इसी में है। फाइनेंशियल जांच एजेंसी को पता चला है कि हेलिकॉप्टर और एम्ब्रेयर जेट, दोनों को ही किराए पर तृणमूल को दिया गया था। यह तब हुआ जब केयरवेल ने पार्टी से ट्रांसफर किए गए फंड का इस्तेमाल करके एयरक्राफ्ट खरीदे थे।

यह तो है खरीददारी के फंड ट्रांसफर की बात लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि खरीदे गए एयरक्राफ्ट को किराए पर लिया गया. ईडी की पूरी जांच इसी पर है. ऐसे में जानकारी है कि हेलिकॉप्टर और एम्ब्रेयर जेट दोनों को तृणमूल को किराए पर दिया गया था. 

विधायक विश्वनाथ दास ने शिकायत दर्ज की

बता दें कि तृणमूल ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है. पूरी जांच बिधाननगर पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर के तहत की जा रही है. इस मामले में टीएमसी विधायक विश्वनाथ दास ने शिकायत दर्ज की है. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *