बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसी बीच हाल ही में एक विज्ञापन में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने किया वीडियो शेयर
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक एड वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दीपिका डांस करती नजर आ रही हैं. लुक की बात करें तो उन्होंने ऑल ब्लू कलर का आटफिट वियर किया. इस बॉसी लुक में दीपिका अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं. प्रेग्नेंसी में एक्ट्रेस को डांस करता देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DXTQMtwjBHn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AhJ_bkXUW2rGsWYtxXZLWMv
फैन वीडियो पर खूब लुटा रहे हैं प्यार
लोग दीपिका की इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बॉस लेडी’, दूसरे ने लिखा, ‘फाइनली क्वीन वापस आ गई.’ तीसरे ने लिखा, ‘दुआ की मम्मा ने कमाल कर दिया’. वहीं एक फैन ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘दीपिका की सोशल मीडिया मैनेजर जाग गया.’
बता दें, दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेट्ंस बनने वाले हैं. दीपिका और रणवीर ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आईं.

