मानसून के मौसम में नमी बढ़ने से घर की लकड़ी में दीमक लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। एक बार दीमक लग जाए तो उसे हटाना आसान नहीं होता। अगर आप दीमक से बचना चाहते हैं, तो नमक एक आसान घरेलू उपाय हो सकता है। जिन जगहों पर दीमक दिखाई दे, वहां नमक छिड़क दें। नमक में ऐसे गुण होते हैं जो दीमक को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।
दीमक से छुटकारा पाने का असरदार घरेलू उपाय
दीमक से छुटकारा पाने का एक असरदार घरेलू उपाय नीम का तेल है। घर में जहां भी आपको दीमक का असर दिखे तो नीम का तेल वहां अच्छी तरह से लगा दें। नीम का तेल जब आप लकड़ी पर लगाएंगे तो लकड़ी के अंदर छुपे दीमक बाहर निकालने लगेगी। इससे लकड़ी के अंदर लगी दीमक मर जाएगी और फर्नीचर सुरक्षित बना रहेगा।
बोरिक एसिड का इस्तेमाल दीमक भगाने में किया जाता है। सफेद रंग का पाउडर बोरिक एसिड दीमक और कॉकरोच भगाने में काफी असरदार है। इससे दूसरे कीड़े भी भाग जाते हैं। आपको बोरिक एसिड के पाउडर को गोलियां बनाकर प्रभावित जगह पर डाल देनी हैं। इससे दीमक और दूसरे कीड़े भी दूर भाग जाएंगे।
कैसे हटाए दीमक, क्या इस्तेमाल करें
अगर दीमक लग गई है तो सिरका का इस्तेमाल करें। दीवार या फर्नीचर में लगे दीमक को भगाने के लिए सिरका असरदार साबित हो सकता है। ये दीमक को भगाने का नेचुरल उपाय है। सिरका में थोड़ा नींबू मिलाकर छिड़कने से दीमक मर जाती है। आपको 1-2 दिन के अंतर पर फिर से छिड़काव करने की जरूरत है। जिससे दीमक दोबारा न आए।
जिस फर्नीचर में दीमक लगी है उसे थोड़ी देर के लिए तेज धूप में सुखा दें। इससे दीमक निकलने लगेगी। धूप से फर्नीचर की नमी खत्म हो जाएगी और दीमक पनपने का खतरा भी कम हो जाएगा। कोशिश करें कि घर में फर्नीचर और लकड़ी वाली चीजें सूखी रहें। कोनों और फर्नीचर के पास पानी जमा न हो। फर्नीचर पर प्रोटेक्टिव पॉलिश या तेल भी लगा सकते हैं।

