मुंबई में बारिश का कहर! 17 फ्लाइटें रद्द, 365 उड़ानें हुईं लेट

मुंबई में बारिश का कहर! 17 फ्लाइटें रद्द, 365 उड़ानें हुईं लेट

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि करीब 365 फ्लाइटें देरी से संचालित हुईं। सोमवार शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुंबई में लगातार तीन से तेज बारिश का दौर जारी है.

6 जुलाई को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी बारिश की वजह से उड़ानें प्रभावित हुई हैं. इंडिगो और अकासा एयरलाइंस ने अपने एयरलाइंस सर्विस को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, अन्य उड़ानों को रास्ता बदलना पड़ा है. मुंबई में लगातार तीन दिन से भारी बारिश का दौर है. 

17 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की गई हैं
फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightRadar24 के मुताबिक, दिन भर में कुल 17 घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें रद्द की गई हैं. वहीं अन्य पांच उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है.

इंडिगो और अकासा ने की ट्रैवल एडवाइजरी जारी 

अकासा एयरलाइंस ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ानों को रद्द किया है. 6 जुलाई को तीन आने वाली और तीन जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द किया गया है. इंडिगो और अकासा ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इसमें उन्होंने यात्रियों को अलर्ट जारी किया है.

इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि भारी बारिश की वजह से मुंबई और पुणे आने जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

स्पाइस जेट ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि मुंबई में खराब मौसम के कारण सभी उड़ानों को आने जाने और उनसे जुड़ी अन्य उड़ानों पर असर पड़ सकता है. यात्रियों से एयरलाइंस ने लगातार Website चेक करते रहने की अपील की है. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *