रामगढ़ में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, शूटर शिवराज उर्फ शिवा घायल, हथियार और कारतूस बरामद

रामगढ़ में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, शूटर शिवराज उर्फ शिवा घायल, हथियार और कारतूस बरामद

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार सुबह पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच हुई मुठभेड़ में गैंग का सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ भुरकुंडा ओपी क्षेत्र स्थित रिवरसाइड केंद्रीय विद्यालय के समीप हुई। घायल अपराधी को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गैंग का सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में भुरकुंडा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया।

फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान शिवराज राम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवराज के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे कब्जे में लेकर तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया।

हथियार, कारतूस और मोबाइल बरामद

पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, कुज्जू थाना क्षेत्र से शिवराज के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो पिस्टल और 21 जिंदा कारतूस बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

जांच जारी, बड़ी साजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस बरामद हथियारों, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।

रिपोर्ट: सौरव नारायण सिंह, रामगढ़.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *