धनबाद, सिंदरी: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर देशभर के 40 ऐतिहासिक एवं प्रमुख स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके उद्योग मंत्री के रूप में राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए सिंदरी का खाद कारखाना भी इन प्रमुख स्थलों में शामिल है।
6 जुलाई को मनाई जाएंगी डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती

आगामी 6 जुलाई को सिंदरी में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त आज सिंदरी जय माता दी मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी मुख्य रूप से सम्मिलित हुई।
वही बैठक में झारखण्ड प्रदेश के महामंत्री अमर कुमार बाउरी , झारखण्ड प्रदेश के मंत्री सह धनबाद जिला ग्रामीण प्रभारी दिलीप वर्मा , धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो , धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुम्भकार, निरसा के पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो, सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लोग भी उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि इस बैठक में मुख्य रूप से 6 जुलाई के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष वार्ता की गई।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट..

