पटना जंक्शन से फर्जी दारोगा गिरफ्तार! वर्दी और नकली आईडी दिखाकर ट्रेन यात्रियों को बनाता था शिकार

पटना जंक्शन से फर्जी दारोगा गिरफ्तार! वर्दी और नकली आईडी दिखाकर ट्रेन यात्रियों को बनाता था शिकार

बिहार की राजधानी पटना के पटना जंक्शन पर 4 जुलाई 2026, शनिवार को जीआरपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जानकारी के मुताबिक पटना जंक्शन से जीआरपी पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी आईडी और दरोगा की वर्दी में अपनी तस्वीरों के जरिए ट्रेन में यात्रियों को अपना शिकार बनाता था। गिरफ्तार दारोगा का नाम रंजन कुमार है। जो कि बिहार के जहानाबाद कोर्ट के पास का रहने वाला है। रंजन कुमार, ट्रेन यात्रियों को अपनी फर्जी आईडी और दरोगा की वर्दी में तस्वीर के सहारे विश्वास में लेता था और उसके बाद उन्हें लूटकर रफूचक्कर हो जाता था।

आई कार्ड दिखाकर रुआब दिखाता था फर्जी दरोगा

पुलिस लंबे समय से इस फर्जी दरोगा की तलाश में थी और अब जाकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी दारोगा खास करके वंदे भारत ट्रेन में चढ़ता था और यात्रियों का मोबाइल, लैपटौप, गहने सहित महंगे सामानों को चोरी कर आराम से फरार हो जाता था।

वहीं अगर किसी को उसकी हरकतों पर शक होता था तो वह अपना आई कार्ड दिखाते हुए अपना रुआब दिखाता और ऐसे में यात्री भी उसकी बातों में आ जाते थे। पुलिस को फर्जी दारोगा के बारे में बार-बार शिकायत मिल रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग पा रहा था। एक यात्री ने पुलिस को फर्जी दरोगा का हुलिया बताया, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *