दिल्ली में अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर और राजगीर हत्याकांड पर हुई बातचीत

दिल्ली में अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर और राजगीर हत्याकांड पर हुई बातचीत

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार (2 जुलाई 2026) को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर और राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की हत्या के मामले पर चर्चा की। चिराग पासवान ने इस मुलाकात की जानकारी अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के जरिए साझा की।

चिराग पासवान ने कहा, “आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से भेंट कर बिहार के राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की निर्मम हत्या तथा आरा में पुलिस द्वारा भरत तिवारी की हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पीड़ित परिजनों को शीघ्र एवं उचित न्याय दिलाने का आग्रह किया.”

https://x.com/iChiragPaswan/status/2072672650779079128?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2072672650779079128%7Ctwgr%5Ec986d659f3aa41cb317f1c26f9aedb2a64465fe0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fbihar%2Fchirag-paswan-met-home-minister-amit-shah-in-bharat-tiwari-encounter-case-3154087

वहीं दूसरी ओर पटना में मीडिया से बातचीत में भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर चिराग पासवान ने कहा, “हथियार कहां से आया नहीं आया ये जांच का विषय है… लेकिन उनके ऊपर जिस तरह से गोली चलाई गई है, जिस तरह से आत्मसमर्पण करने के बाद भी मारा गया है ये कतई उचित नहीं है.”

भरत तिवारी केस पर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “मुझे हैरानी होती है कभी-कभी, भरत तिवारी की मौत क्यों हुई? ये छूट किसने दी? प्रशासनिक लापरवाही कैसे हुई? याद करिए, अगर कोई अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, तो भी पुलिस को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे एनकाउंटर कर दे. वह सरेंडर कर गया था, न्यायिक प्रक्रिया होनी चाहिए थी… आज भरत तिवारी की मौत पुलिस की गोलियों से नहीं होती… आज चिराग पासवान उनके घर जा रहे हैं, जाइए…” 

बता दें कि भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *