आसनसोल, सीएमपीडीआई कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) एवं अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने मंगलवार को सीएमपीडीआई, आरआई-1, आसनसोल में संयुक्त रूप से गेट मीटिंग का आयोजन किया। बैठक में मजदूरों के अधिकार, उनकी विभिन्न समस्याओं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीएमपीडीआई प्रबंधन से मुलाकात कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने एनसीडब्ल्यू (NCWA) लागू करने, कोयला उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा वेतन संबंधी मामलों को भी प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े सभी लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि श्रमिकों को बेहतर कार्य वातावरण और उनके अधिकार सुनिश्चित हो सकें।
गेट मीटिंग में सीएमपीडीआई कर्मचारी संघ (बीएमएस) के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महासचिव देवेंद्र तिवारी, ईसीएल खान श्रमिक संघ (बीएमएस) के महासचिव मृत्युंजय सिंह, अखिल भारतीय कोयला मजदूर संघ (बीएमएस) के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सीएमपीडीआई कर्मचारी संघ के सहायक सचिव चंदन कुमार पासवान, सचिव अंकन राय तथा अध्यक्ष पंकज झा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और श्रमिक उपस्थित रहे।
“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

