मजदूर समस्या व संघ के कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव से नाराज जश्रसं के कार्यकर्ताओं ने बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय मुख्य द्वार किया विरोध प्रदर्शन…

झरिया मजदूर समस्याओं को निराकरन न किए जाने व संघ के कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव से नाराज जश्रसं के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय मे दो घंटा ताला जड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के मुख्य द्वार मे तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय के अंदर काम कर रहे

अधिकारी व कर्मी दो घंटा तक बंधक बने रहे। लोगों ने महाप्रबंधक जीसी राय को तानाशाह बताते हुए जमकर नारेबाजी की।जश्रसं के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था। पर बीसीसीएल प्रबंधन इन मांगों को दरकिनार करते हुए जश्रसं से भेदभाव की है।आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर बस्ताकोला प्रबंधन का यही रवैया रहा तो पूरे बस्ताकोला क्षेत्र के कोलियरी का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

दो घंटा बाद अधिकारी पहुंच इनलोगों से वार्ता की।जहां मांग पत्र लेते हुए जल्द वार्ता कर समस्याओं का निष्पादन करने का आश्वासन दिया।इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।आंदोलन मे कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गोप,क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल नोनिया, पप्पू पासवान, दिनेश पासवान, उपेंद्र सिंह,प्रेम गोप,राजु दास,देशराज,मदन राय,रूपलाल बेलदार, सुबोध सिंह,राजेश पांडे सहित अन्य थे।

झरिया से NEWS ANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *