पाकिस्तान के कराची में शनिवार, 27 जून की रात जोरदार धमाका हुआ है। ARY न्यूज के अनुसार यह धमाका पैरामिलिट्री फोर्स ‘पाकिस्तान रेंजर्स’ के दफ्तरों के पास हुआ। इसके बाद गोलीबारी भी हुई। अधिकारियों ने तुरंत धमाके की वजह या किसी के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
कराची में जोरदार धमाका
जानकारी के मुताबिक कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में धमाके और उसके बाद गोलीबारी की खबर मिलने पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षाकर्मियों ने घटना के पीछे की वजह पता लगाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

